स्पॉट फॉरेन करेंसी, स्टॉक और वायदा में कॉन्ट्रैक्ट फॉर डिफ्रेंस डीलर।
www.admiralmarkets.com
Australian Securities Exchange (ASX 200) का दूसरा नाम; 200 ASX से अभिप्राय है ASX पर सूचीबद्ध शीर्ष 200 (मार्केट कैपिटेलाइजेशन के अनुसार) कंपनियां।
Aussie — Ozzie अथवा Oz, का आशय AUD/USD करेंसी युग्म से है।
बैंक ऑफ कनाडा (कनाडा का केंद्रीय बैंक)।
बैंक ऑफ इंग्लैंड (UK का केंद्रीय बैंक)
BOJ - बैंक ऑफ जापान (जापान का केंद्रीय बैंक)
CAC40 - फ्रेंच स्टॉक एक्सचेंज का संक्षिप्त नाम; 40 से अभिप्राय है शीर्ष 40 कंपनियां (मार्केट कैपिटल के अनुसार)।
CBs - केंद्रीय बैंकों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले संक्षिप्ताक्षर।
CFD (कॉन्ट्रैक्ट फॉर डिफ्रेंस) - एक अंतर्निहित परिसंपत्ति (जैसे स्टॉक अथवा फ्यूचर कॉन्ट्रक्ट) की कीमत में उतार-चढ़ाव के आधार पर इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजेक्शन की वस्तु।
डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) अथवा US30 का संक्षिप्त नाम।
ECB - यूरोपीय सेंट्रल बैंक।
ECN - इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन नेटवर्क, जो किसी ऑर्डर को निष्पादित करने में थर्ड पार्टी को समाप्त करता है।
EST/EDT - न्यूयॉर्क सिटी टाइम जोन (संयुक्त राज्य पूर्वी मानक समय/पूर्वी डेलाइट समय)।
ESTX50 - Euronext 50 इंडेक्स का संक्षिप्त नाम।
FED - फेडरल रिजर्व बैंक (USA केंद्रीय बैंक)।
FOMC - फेडरल ओपन मार्केट कमेटी FED की नीति-निर्धारण कमेटी है।
FRA40 –इसका दूसरा नाम CAC 40 है।
FTSE 100 - UK 100 इंडेक्स का संक्षिप्त नाम।
G7 - USA, जापान, जर्मनी, UK, फ्रांस, इटली और कनाडा सहित सात राष्ट्रों का एक संगठन।
G7 + रूस।
Gap (गैप) - दो लगातार उद्धरणों (कोट्स) के बीच महत्वपूर्ण अंतर; जब उद्धरणों (कोट्स) के बीच का समय बार अथवा कैंडलस्टिक के क्लॉज टाइम को शामिल करता है तो इसे चार्ट पर खाली स्थान के रूप में दिखाया जा सकता है।
GDP - सकल घरेलू उत्पाद किसी देश की सीमाओं के भीतर उत्पादन, आय अथवा व्यय का कुल मूल्य है।
LIBOR - लंदन इंटर-बैंक ऑफर्ड रेट, जिसे बैंक अंतरराष्ट्रीय उधार के लिए आधार रूप में इस्तेमाल करते हैं।
MT4 Admiral Markets - ऑनलाइन ट्रेडिंग के लिए डिजाइन किया गया सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म, जो Admiral Markets कस्टमर ट्रेडिंग सेवाओं के लिए प्रौद्योगिकी आधार है; इसमें MT4 Client Terminal (कस्टमर टर्मिनल), MT4 Server, MT4 Data Center, MT4 Multiterminal, MT4 Mobile और MT4 Smartphone शामिल हैं।
SWAP - Admiral Markets कॉन्ट्रैक्ट डिटेल्स में निर्दिष्ट मूल्यों के अनुसार, प्लेटफॉर्म के टाइम जोन में 23.59 बजे कस्टमर के अकाउंट में ओवरनाइट समायोजन के लिए भुगतान अथवा वसूल किया गया शुल्क; यह मार्जिन ट्रेडिंग सेवाओं के लिए दैनिक निपटारा है।
UK OIL - ब्रेंट क्रूड ऑयल का संक्षिप्त नाम।
UK100 - FTSE 100 इंडेक्स का संक्षिप्त नाम।
US OIL - WTI क्रूड ऑयल का संक्षिप्त नाम।
US30 - डॉव जोन्स इंडेक्स का संक्षिप्त नाम।
W-शेप्ड रिकवरी - चार्ट आकार जो तेज गिरावट, बढ़ोतरी, गिरावट और एक और तेज बढ़ोतरी के साथ समाप्त होने वाले बदलाव दर्शाता है; आकृति का मध्य भाग दोनों तरफ के दो शीर्ष मूल्यों से कम हो सकता है।
ग्राहक के अकाउंट में पूरे हुए ट्रांजेक्शन, शेष प्रचालन और रद्द ऑर्डर का रजिस्टर।
पोजिशन खोलने अथवा बंद करने का इलेक्ट्रॉनिक निर्देश, कस्टमर द्वारा क्लायंट टर्मिनल के माध्यम से दिए गए ऑर्डर का प्लेसमेंट, रद्दीकरण अथवा संशोधन; दो-तरफा कोट के लिए पूछताछ।
अपटिक - पिछले कोट की तुलना में अधिक कीमत पर नया प्राइस कोट।
तेज अथवा मंदी मार्केट।
अस्थिरता - समय के साथ किसी वित्तीय इंस्ट्रूमेंट की कीमत में उतार-चढ़ाव का माप; सक्रिय बाजार को प्रत्यायोजित है जो ट्रेडिंग अवसरों को दर्शाता है।
वह मूल्य जिसे कोई विक्रेता अथवा मार्केट मार्कर ट्रेड किए गए इंस्ट्रूमेंट के लिए स्वीकार करने हेतु तैयार हो; इसे ऑफर प्राइस भी कहते हैं; जो ओपन बाय पोजिशन निश्चित करने के लिए होता है।
कस्टमर के अकाउंट में फंड का निवल मूल्य।
इग्जॉटिक पेयर - कम कारोबार किया गया करेंसी युग्म।
इनिशियल मार्जिन – कोई पोजिशन खोलने के लिए सिक्युरिटी कोलेटरल के लिए Admiral Markets की आवश्यकताएं।
इंस्टेंट एग्जीक्यूशन - अनुरोध निष्पादन प्रकार जिसका अर्थ है कि क्लायंट टर्मिनल में दिखाए गए सभी उद्धरण (कोट्स) को Admiral Markets द्वारा कस्टमर ट्रेडिंग के लिए, कोट्स के किसी प्रारंभिक अनुरोध के बिना, स्वीकार किया जा सकता है।
ईयर ओवर ईयर (YOY) – कोई भी मापनीय घटना जो प्रतिवर्ष पुनर्घटित होती है; निवेश के निष्पादन की तुलना करने का लोकप्रिय तरीका।
इसे मुक्त मार्जिन भी कहा जाता है; मार्जिन, फ्लोटिंग लाभ/हानि और रोलओवर समरी की कटौती के बाद ग्राहक अकाउंट में शेष फंड।
एक्सपर्ट एडवाइजर (विशेषज्ञ सलाहकार) - MQL4 (MetaQuotes Language 4) में लिखा गया और कस्टमर के अकाउंट में ऑटोमेटिड ट्रेडिंग के प्रयोजन के लिए क्लायंट टर्मिनल द्वारा निष्पादित एक प्रोग्राम।
एक्सपायरी (समाप्ति)–किसी निर्दिष्ट समय और तारीख पर किसी लंबित ऑर्डर को रद्द करने के लिए निर्देश।
23:00 से 08:00 (टोक्यो)।
ऑर्डर - किसी निर्दिष्ट इंस्ट्रूमेंट का मूल्य निर्दिष्ट स्तर पर पहुंच जाने के बाद उस पर कस्टमर के अकाउंट में कोई पोजिशन खोलने अथवा बंद करने का इलेक्ट्रॉनिक निर्देश।
ऑर्डर लेवल – कस्टमर द्वारा अपने अकाउंट में कोई पोजिशन खोलने के लिए ऑर्डर प्लेसमेंट अनुरोध में निर्देश के रूप में निर्धारित मूल्य, पोजिशन इस मूल्य और ऑर्डर के प्रकार द्वारा निर्धारित शर्तों मूल्य और शर्तों पर खोली जाएगी।
ओपन पोजिशन – कस्टमर के अकाउंट में कोई इंस्ट्रूमेंट खरीदने अथवा बेचने का कॉन्ट्रैक्ट; किसी पूर्ण ट्रांजेक्शन का पहला भाग और बाद में एक समान काउंटर ट्रांजेक्शन करने का दायित्व; Admiral Markets की मार्जिन आवश्यकताएं पूरी करने के लिए और Admiral Markets से किसी नोटिस अथवा मांग प्राप्त हुए बिना Admiral Markets की मार्जिन अपेक्षाएं पूरी करने और हमेशा पर्याप्त अकाउंट बैलेंस बनाए रखने के लिए कस्टमर के दायित्व के रूप में माना जाता है, यह बैलेंस Admiral Markets की मार्जिन अपेक्षाओं को और Admiral Markets द्वारा निर्धारित इक्विटी/मार्जिन न्यूनतम अनुपात को पूरा करेगी (उदाहरण के लिए 30% का न्यूनतम अनुपात)।
ओवर द काउंटर (OTC) - ऐसे ट्रांजेक्शन वर्णित करता है जिसे किसी एक्सचेंज के माध्यम से संचालित नहीं किया गया है।
कमीशन - ग्राहक के अकांउट से वसूली गई सर्विस पेमेंट की राशि।
करेंसी पेयर - किसी एक करेंसी के मुकाबले दूसरी करेंसी के मूल्य में हुए परिवर्तन के आधार पर ट्रेड किया गया इंस्ट्रूमेंट।
कस्टमर - भौतिक अथवा न्यायिक व्यक्ति; Admiral Markets के साथ ग्राहक करार पर हस्ताक्षरकर्ता।
कस्टमर अकाउंट - हमारे कस्टमर के ट्रांजेक्शन, ऑर्डर और बैलेंस ऑपरेशन के व्यक्तिगत सिस्टम का रजिस्टर।
काउंटर पार्टी - किसी वित्तीय ट्रांजेक्शन में शामिल प्रतिभागियों में से एक।
GBP/USD करेंसी युग्म के लिए इस्तेमाल की जाने वाली शब्दावली।
कैंडलस्टिक चार्ट – किसी चार्ट को देखने अथवा दिखाने का तरीका, जो किसी चुनी हुई तारीखों के बीच ओपनिंग और क्लोजिंग मूल्य इंगित करता है; यदि क्लोज मूल्य ओपन मूल्य से अधिक है, तो कैंडलस्टिक के संबंधित क्षेत्र छायांकित नहीं किया जाता और यदि ओपन मूल्य क्लोज मूल्य से अधिक है तो इसके उलट होता है।
कॉन्ट्रैक्ट –फोरेक्स मार्केट के लिए एक मानक इकाई (उदाहरण के लिए 1 लॉट)।
कॉन्ट्रैक्ट का विवरण –कस्टमर ट्रेडिंग के लिए Admiral Markets द्वारा निर्दिष्ट किसी इंस्ट्रूमेंट के मापदंड, जो Admiral Markets की वेबसाइट पर प्रकाशित किए गए हैं।
कोट - क्लाइंट टर्मिनल में प्रदर्शित वर्तमान मूल्य का इलेक्ट्रॉनिक संदेश, जिसमें मांग मूल्य (बिड) और आपूर्ति मूल्य (आस्क) शामिल होते हैं।
कोटिंग - कस्टमर को ऐसे कोट्स मुहैया कराना जिन्हें Admiral Markets उसके अकाउंट इंस्ट्रूमेंट खरीदने अथवा बेचने के लिए स्वीकार कर सकता है।
कोट्स बेस - Admiral Markets सर्वर की आर्काइव फाइल, जिसमें ऐतिहासिक कोट शामिल होते हैं।
क्लायंट टर्मिनल - MetaTrader4 (जिसे इसके बाद MT4 कहा गया है) कस्टमर ट्रेडिंग, कस्टमर के अकाउंट पर पर्यवेक्षण करने, वास्तविक समय और हिस्टॉरिकल उद्धरण (कोट्स) प्राप्त करने, Admiral Markets द्वारा हमारे कस्टमर्स के लिए उपलब्ध कराए गए समाचार और अन्य बाजार संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए डिजाइन किया गया प्रोग्राम; इसे आमतौर पर विशेषज्ञ सलाहकारों द्वारा तकनीकी विश्लेषण, ओटोमेटिड ट्रेंड के लिए और आंतरिक मेल सिस्टम के माध्यम से कस्टमर फीडबैक के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।
क्लायंट लॉग-फाइल - MetaTrader4/लॉग्स फोल्डर में स्थित टेक्स्ट फाइल जिसे क्लायंट टर्मिनल से प्राप्त होने वाले सभी अनुरोधों को रिकॉर्ड करने के लिए उपयोग किया जाता है; इसे अलग दैनिक फाइल के रूप में बनाया जाता है।
क्लोज - किसी निर्दिष्ट पोजिशन को वर्तमान बाजार भाव पर बंद करने का अनुरोध अथवा निर्देश।
क्लोज बॉय - एक ही इंस्ट्रूमेंट पर दो लॉक की हुई पोजिशन को बंद करने अनुरोध अथवा निर्देश।
चार्ट - लाइन, बार अथवा कैंडलस्टिक्स के रूप में ऐतिहासिक उद्धरणों (हिस्टरिकल कोट्स) को आरेखीय रूप में दर्शाना।
टिकट – कस्टमर के अकाउंट में पोजिशन, ऑर्डर अथवा बैलेंस ऑपरेशन की एक विशिष्ट पहचान संख्या।
टेक प्रोफिट – मूल्यों के प्रतिकूल दिशा में जाने की स्थिति में किसी निर्दिष्ट खुली पोजिशन को निर्दिष्ट स्तर पर बंद करने का ऑर्डर; इसे केवल बोली मूल्य पर ही निष्पादित किया जा सकता है और बाय पोजिशन के संदर्भ में केवल वर्तमान बोली मूल्य से ऊपर ही प्लेस किया जा सकता है; सेल पोजिशन के संबंध में केवल आस्क प्राइस पर निष्पादित किया जा सकता है और वर्तमान आस्क प्राइस से नीचे ही प्लेस किया जा सकता है।
ट्रांजेक्शन –किसी निर्दिष्टट इंस्ट्रूमेंट में दो बराबर काउंटर ट्रेडों से युक्त ऑपरेशन।
ट्रांजेक्शन का आकार – लॉट्स की राशि से गुणा किया हुआ लॉट आकार।
ट्रेलिंग स्टॉप - क्लायंट टर्मिनल का बिल्ट-इन विकल्प जो प्वाइंट की निर्धारित राशि से स्वचालित रूप से स्टॉप लॉस ऑर्डर एडजस्ट करता है, यदि अनुकूल मूल्य गति इस राशि से अधिक हो जाती है; यह केवल सर्वर से जुड़े क्लायंट टर्मिनल के लिए ही काम करता है।
डव - आसान मौद्रिक नीति अथवा कम ब्याज दरों को संदर्भित करता है; हॉकिस के उलट।
डाउनट्रेंड - मूल्य में गिरावट, जिसे लोअर-लो और लोअर-हाई के रूप में वर्णित किया जा सकता है।
डिपो –अकाउंट में फंड डिपॉजिट करना।
डिविडेंड एडजस्टमेंट - एक समायोजन जो अंतर्निहित (अंडरलाइंग) स्टॉक मार्केट में किसी शेयर की एक्स-डिविडेंड तारीख (किसी विशेष डिविडेंड की एक्स-डेट सहित) गुजर जाने पर लागू होता है।
डीलर - Admiral Market का कर्मचारी जो कस्टमर के अनुरोध स्वीकार करने, कस्टमर के ऑर्डर निष्पादित करने और स्टॉप आउट की स्थिति में कस्टमर ओपन पोजिशन के लिए लिक्विडेशन करना।
डेटा फीड - Admiral Markets MT4 ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में उद्धरणों (कोट) की श्रृंखला।
डेफिसिट - किसी ट्रेड अथवा भुगतान के लिए नकारात्मक बैलेंस (अर्थात् पर्याप्त राशि न होना)।
डेमो अकाउंट - अभ्यास अकाउंट।
थिन मार्केट - सामान्य मार्केट स्थितियों की तुलना में कम ट्रेडिंग क्रियाकलाप और कम फंड की अवधि (उदाहरण के लिए 21.00 और 00.00 GMT के बीच और क्रिसमस की छुट्टियों से पहले की अवधि)।
प्रतीक - इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजेक्शन की वस्तु (उदाहरण के लिए करेंसी पेयर, स्टॉक CFD, वायदा CFD); MT4 के भीतर कोई इंस्ट्रूमेंट।
प्राइस गैप - ऐसी घटना जिसमें वर्तमान बिड प्राइस पिछले आस्क प्राइस से अधिक और इसके उलट होता है।
प्लेटफॉर्म टाइम जोन - वह समय जिसके साथ Admiral Markets सर्वर को सिंक्रनाइज किया गया है; वह टाइम जोन जिसका उपयोग किसी भी ईवेंट (घटना) को सर्वर लॉग-फाइल में रिकॉर्ड करने के लिए किया जाता है; Admiral Markets MT4 वर्तमान में लंदन टाइम (GMT+0; डेलाइट सेविंग टाइम - GMT+1) के साथ सिंक्रनाइज है।
प्वाइंट - न्यूनतम मूल्य परिवर्तन (जैसे EUR/USD के लिए 0.0001); इसे पिप भी कहा जाता है।
फिल (भरें) – यानी ऑर्डर सफलतापूर्वक निष्पादित कर दिया गया है।
फिल और किल - ऑर्डर का प्रकार जहां ऑर्डर निष्पादित नहीं होता, तो यह रद्द हो जाता है (किल्ड)।
फॉरेन एक्सचेंज – फोरेक्स (FX) एक करेंसी खरीदने और दूसरी करेंसी बेचने का वैश्विक बाजार है।
फ्लोटिंग लाभ/हानि –कस्टमर के अकाउंट की इक्विटी और शेष राशि के बीच का अंतर।
बाय पोजिशन - खुली पोजिशन जो यह अपेक्षा दर्शाती है कि मार्केट के भाव में बढ़ोतरी होगी (उदाहरण के लिए कोट करेंसी के विरुद्ध बेस करेंसी खरीदना अथवा किसी अंडरलाइंग सिक्युरिटी रेट पर कोई कॉन्ट्रैक्ट फॉर डिफ्रेंस खरीदना)।
बाय लिमिट – निर्दिष्ट इंस्ट्रूमेंट का मूल्य निर्धारित स्तर तक गिरने पर, ग्राहक के अकाउंट में बाय पोजिशन खोलना निश्चित करने के लिए लंबित ऑर्डर; इसे केवल आस्क प्राइस पर निष्पादित किया जा सकता है और निर्दिष्ट इंस्ट्रूमेंट के वर्तमान आस्क प्राइस से नीचे प्लेस किया जाता है।
बाय स्टॉप - निर्दिष्ट इंस्ट्रूमेंट का मूल्य निर्धारित स्तर तक बढ़ने पर, ग्राहक के अकाउंट में बाय पोजिशन खोलना निश्चित करने के लिए लंबित ऑर्डर; इसे केवल आस्क प्राइस पर निष्पादित किया जा सकता है और निर्दिष्ट इंस्ट्रूमेंट के वर्तमान आस्क प्राइस से ऊपर प्लेस किया जाता है।
वह मूल्य जिस पर कोई विक्रेता अथवा मार्केट मेकर ट्रेड किए गए इंस्ट्रूमेंट खरीदना चाहता है; खुली बिक्री पोजिशन को निश्चित करने के लिए मूल्य।
बुंडेस बैंक - जर्मनी का केंद्रीय बैंक; जिसे BUBA के रूप में भी जाना जाता है।
बुल - उस ट्रेडर के लिए इस्तेमाल की जाने वाली शब्दावली जो मूल्यों के बढ़ने की उम्मीद करता है; वह ट्रेडर जिसके पास लॉन्ग पोजिशन है।
बुल/बुलिश मार्केट – अपट्रेंड मार्केट (बढ़ती हुई मार्केट) के लिए इस्तेमाल की जाने वाली शब्दावली।
उस ट्रेडर के लिए इस्तेमाल की जाने वाली शब्दावली जो मूल्यों में गिरावट की उम्मीद करता है; वह ट्रेडर जिसके पास शॉर्ट पोजिशन है।
बेयरिश/बेयर मार्केट- डाउनट्रेंड मार्केट के लिए इस्तेमाल की जाने वाली शब्दावली (घटती कीमतें)।
किसी करेंसी युग्म की पहली करेंसी (उदाहरण के लिए यदि EUR USD का मूल्य 1.3283 है तो एक EUR की कीमत 1.3283 USD है)।
संबंधित देश के केंद्रीय बैंक की उधार देने के लिए ब्याज दर, जिसका उपयोग बैंकों द्वारा कर्जदारों की ब्याज दर की गणना करने के लिए किया जाता है।
एक इकाई जो किसी उत्पाद की कीमत में न्यूनतम परिवर्तन दर्शाती है।
ग्राहक के अकाउंट में डिपॉजिट और उससे विद्ड्रा किए गए सभी फंड और उस अकाउंट में सभी क्लॉज्ड अकाउंट का सारांश वित्तीय परिणाम।
मल्टीपल क्लॉज बाय – कस्टमर के अकाउंट में सभी लॉक्ड पोजिशन बंद करने के लिए अनुरोध अथवा निर्देश।
मार्केट ऑर्डर - वर्तमान बाजार भाव पर कस्टमर के अकाउंट में पोजिशन खोलने के लिए इलेक्ट्रॉनिक निर्देश।
मार्केट ओपनिंग - वह समय जब सप्ताहांत, छुट्टियों, नियमित क्लोजिंग अंतराल अथवा सर्वर डाउनटाइम के बाद इंस्ट्रूमेंट कस्टम ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होता है।
मार्जिन –कस्टमर के अकाउंट फंड का सारांशित मूल्य जिसे Admiral Markets की मार्जिन आवश्यकताओं के अनुसार कस्टमर की ओपन पोजिशन बनाए रखने के लिए सिक्युरिटी कॉलेटरल के रूप में सुरक्षित रखा जाता है।
मार्जिन ट्रेडिंग – कस्टमर सेवा जो लीवरेज्ड तकनीक का उपयोग करती है, जो कस्टमर को उसके अकाउंट डिपॉजिट से अधिक का ट्रांजेक्शन करने देती है।
मार्जिन स्तर - इक्विटी/मार्जिन प्रतिशत अनुपात।
मूल्य – दो-तरफा उद्धरण (कोट) जिसमें बिड और आस्क प्राइस शामिल होते हैं; पोजिशन खुलने अथवा बंद होने का मूल्य; ऑर्डर का स्तर।
मॉडिफाई - लंबित ऑर्डर के लेवल में संशोधन के लिए अनुरोध; ओपन पोजिशन अथवा लंबित ऑर्डर पर प्लेसमेंट, रद्द करने अथवा संशोधन करने अथवा स्टॉप लॉस अथवा टेक प्रॉफिट अनुरोध।
यील्ड –किसी निवेश पर प्रतिशत आधारित आय रिटर्न।
यू-शेप्ड रिकवरी - क्रमिक गिरावट के बाद, पिछले उच्च मूल्य पर क्रमिक बढ़ोतरी को दर्शाने वाला चार्ट आकार।
यूरोपीय सत्र - 07:00 से 16:00 (लंदन)।
रेट – किसी करेंसी पेयर के लिए कोट की गई करेंसी में बेस करेंसी मूल्य; किसी CFD के लिए अंडरलाइंग परिसंपत्ति मूल्य।
रैपिड मार्केट - कम समय में मूल्यों में काफी अधिक परिवर्तन दर्शाने वाली मार्केट स्थितियां जो लगातार कोट मूल्यों के बीच व्यापक अंतराल का कारण बनती है; आमतौर पर महत्वपूर्ण घटनाओं से ठीक पहले और/अथवा उनके बाद में घटित होती हैं (उदाहरण के लिए किसी भी G7 देश के बारे में महत्वपूर्ण आर्थिक रिपोर्ट, G7 वित्त मंत्रियों अथवा उनके केंद्रीय बैंकों के अध्यक्षों द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया जाना, ब्याज दरों पर केंद्रीय बैंक के निर्णय, मार्केट हस्तक्षेप, राजनीतिक अथवा प्राकृतिक घटना जैसे युद्ध अथवा आतंकवाद।
लंदन सत्र - 08:00 से 17:00 (लंदन)।
लंबित ऑर्डर- निर्दिष्ट इंस्ट्रूमेंट का भाव निर्दिष्ट स्तर पर पहुंचने के बाद कस्टमर के अकाउंट में पोजिशन खोलने का इलेक्ट्रॉनिक निर्देश; कस्टमर लंबित ऑर्डर का उपयोग करने में सक्षम हो जाता है जिनमें बाय लिमिट, सेल लिमिट, बाय स्टॉप और सेल स्टॉप शामिल हैं।
लीवरेज - ट्रांजेक्शन का आकार/मार्जिन अनुपात (उदाहरण 1:100 लीवरेज का मतलब है ग्राहक को सिक्युरिटी कॉलेटरल अथवा मार्जिन के रूप में अपने अकाउंट में ट्रांजेक्शन आकार का 1% रखने की आवश्यकता होगी)
लूनी - कनाडाई डॉलर के लिए इस्तेमाल की जाने वाली शब्दावली, जिसे फंड्स भी कहा जाता है।
लॉक्ड पोजिशन - एक ही इंस्ट्रूमेंट पर समान लॉन्ग और शॉर्ट पोजिशन होना; लॉक पोजिशन को दोनों पोजिशन के लिए 50% संक्षेपित मार्जिन की आवश्यकता होती है।
लॉगिन –कस्टमर के अकाउंट की विशिष्ट पहचान संख्या।
लॉट - MT4 में ट्रांजेक्शन के आकार की इकाई, जहां: 1 लॉट करेंसी युग्म के लिए 100000 बेस करेंसी पर कॉन्ट्रैक्ट के समान है; 1 लॉट स्टॉक CFD के लिए एक अंडरलाइंग इकाई के समान है।
लॉट साइज – बेस करेंसी यूनिट अथवा अंडरलाइंग एसेट यूनिट की राशि जिसे Admiral Markets कॉन्ट्रैक्ट द्वारा प्रत्येक 1 मानक लॉट ट्रांजेक्शन आकार के रूप में निर्दिष्ट किया गया है।
लॉन्ग पोजिशन - जब युग्म की आधार करेंसी खरीदी जाती है, तो पोजिशन को लॉन्ग माना जाता है।
वर्किंग ऑर्डर –प्लेस किए गए स्टॉप अथवा लिमिट ऑर्डर, जिन्हें अभी पूरा नहीं किया गया है।
विवाद, शिकायत, दावा –ऐसी स्थिति जब हमारे ग्राहक को लगे कि Admiral Markets की कार्रवाई अथवा निष्क्रियता गलत है अथवा इन शर्तों अथवा/और Admiral Markets ग्राहक करार के विरोधाभासी हो, और इसके उलट।
वी-शेप्ड रिकवरी - रिकवरी दर्शाने वाला चार्ट आकार, जो तेजी से गिरावट के बाद, पिछले उच्च स्तर की ओर तेजी से बढ़ोतरी को दर्शाता है।
वैल्यू डेट – कोई भावी तारीख जिस पर किसी वित्तीय ट्रांजेक्शन के काउंटरपार्ट उत्पाद की कीमत का मूल्य निर्धारित करने के लिए सहमत होते हैं; किसी स्पॉट फॉरेन एक्सचेंज ट्रेड के लिए यह तारीख आमतौर पर ट्रांजेक्शन के सहमत होने के बाद दो कार्यदिवस के बाद होती है।
व्हिप्सॉ - बहुत ही उच्च अस्थिरता वाले मार्केट के लिए इस्तेमाल की जाने वाली शब्दावली, जिसमें मूल्य कार्यरत 'व्हिपसॉ' की तरह काम करते हैं; मूल्यों में बदलाव के बाद तेजी से विपरित बदलाव होता है।
सत्र गैप - वर्तमान बाजार सत्र के पहले कोट और पिछले बाजार सत्र के अंतिम कोट के बीच मूल्य अंतर।
सर्वर - MT4 सर्वर जो क्लायंट टर्मिनल से डीलर्स को अनुरोध प्रसारित करता है, (अर्थात समाचार, कोट, निष्पादन की पुष्टि) क्लायंट टर्मिनल को भेजता है और कस्टमर ट्रेडिंग प्रक्रिया से संबंधित सभी संदेशों को रिकॉर्ड करता है; यह Admiral Markets और हमारे कस्टमर के बीच आपसी दायित्वों को बनाए रखता है, जिन्हें Admiral Markets कस्टमर एग्रीमेंट, कॉन्ट्रैक्ट डिटेल्स और मार्जिन रिक्वायरमेंट में औपचारिक रूप से निर्धारित किया जाता है।
सर्वर लॉग-फाइल - MT4 सर्वर द्वारा सृजित टेक्स्ट फाइल जिसे क्लायंट टर्मिनल और डीलरों के बीच सभी संवादों सहित, कस्टमर ट्रेडिंग और प्लेटफॉर्म निष्पादन से संबंधित सभी घटनाएं रिकॉर्ड करने के लिए उपयोग किया जाता है।
सामान्य मार्केट स्थिति – तेज मार्केट के विपरीत; कोई मार्केट डेटा त्रुटियां नहीं होती हैं।
सुस्पष्ट त्रुटि - ऐसी घटना जहां पोजिशन खोलने अथवा बंद करने का मूल्य निष्पादन के समय वास्तविक होने के बजाए मार्केट मूल्य से काफी अलग होता है; ऐसी घटना जहां कस्टमर के ऑर्डर अथवा अनुरोध का निष्पादन, ऑर्डर अथवा अनुरोध के सामान्य अर्थ से असंगत होता है।
सेंट्रल बैंक - आमतौर पर किसी देश की मौद्रिक नीति मैनेज करने वाला सरकारी संगठन।
सेल पोजिशन - ओपन पोजिशन, जो यह अपेक्षा दर्शाती है कि मार्केट में भावों में गिरावट आएगी (उदाहरण के लिए कोट करेंसी के विरुद्ध बेस करेंसी बेचना अथवा किसी अंडरलाइंग सिक्युरिटी रेट पर कॉन्ट्रैक्ट फॉर डिफ्रेंस को बेचना)।
सेल लिमिट –निर्दिष्ट इंस्ट्रूमेंट का मूल्य निर्दिष्ट स्तर तक बढ़ने की स्थिति में, कस्टमर के अकाउंट में सेल पोजिशन खोलने के लिए लंबित ऑर्डर; इसे केवल बिड प्राइस पर निष्पादित किया जा सकता है और निर्दिष्ट इंस्ट्रूमेंट के वर्तमान बोली मूल्य से ऊपर ही प्लेस किया जा सकता है।
सेल स्टॉप - निर्दिष्ट इंस्ट्रूमेंट का मूल्य निर्दिष्ट स्तर तक गिरने की स्थिति में, कस्टमर के अकाउंट में सेल पोजिशन खोलने के लिए लंबित ऑर्डर; इसे केवल बिड प्राइस पर निष्पादित किया जा सकता है और निर्दिष्ट इंस्ट्रूमेंट के वर्तमान बोली मूल्य से नीचे ही प्लेस किया जा सकता है।
स्टॉप आउट –कस्टमर के अकाउंट द्वारा Admiral Markets की मार्जिन आवश्यकताएं पूरा न किए जाने की स्थिति में Admiral Markets द्वारा कस्टमर के खुले पोजिशन अनिवार्य रूप से बंद करना।
स्टॉप लॉस –मूल्यों के प्रतिकूल दिशा में जाने की स्थिति में किसी निर्दिष्ट खुली पोजिशन को निर्दिष्ट स्तर पर बंद करने का ऑर्डर; इसे केवल बोली मूल्य पर ही निष्पादित किया जा सकता है और बाय पोजिशन के संदर्भ में केवल वर्तमान बोली मूल्य से नीचे ही प्लेस किया जा सकता है; सेल पोजिशन के संबंध में केवल आस्क प्राइस पर निष्पादित किया जा सकता है और वर्तमान आस्क प्राइस से ऊपर ही प्लेस किया जा सकता है।
स्पाइक अथवा डेटा त्रुटि - किसी डेटा फीड त्रुटि के कारण सर्वर द्वारा सृजित किया गया गलत कोट; आमतौर पर महत्वपूर्ण मूल्य अंतराल की तरह दिखता है जो अगले मूल्य अपडेट पर पिछले स्तर के करीब लौटने के समान है, जिसमें रैपिड मार्केट के कोई संकेत नहीं होते हैं; Admiral Markets के पास अपने कोट डेटाबेस से ऐसी त्रुटियां दूर करने के लिए अधिकार हैं, लेकिन ऐसा करने की कोई बाध्यता नहीं।
स्प्रेड - बिड और आस्क प्राइस के बीच का अंतर, जिसका प्वाइंट्स में मूल्यांकन किया जाता है।
स्प्लिट क्लोज – पोजिशन आंशिक तौर पर बंद करना (उदाहरण के लिए 2 लॉट के 0.5 लॉट क्लोजिंग)।
स्लिपेज - विशेषज्ञ सलाहकार का पैरामीटर जो अनुरोधित मूल्य और डीलर मूल्य के बीच अधिकतम अंतर निर्धारित करता है, जो कस्टमर के अकाउंट में पोजिशन खोलने के लिए विशेषज्ञ सलाहकार को स्वीकार्य होता है; ऑर्डर की कीमत और उसके वास्तविक मूल्य निष्पादन के बीच का अंतर।
स्विसी - स्विस फ्रैंक के लिए इस्तेमाल की जाने वाली शब्दावली।
हेज – पोजिशनों अथवा पोजिशन का संयोजन जो आपकी प्राथमिक पोजिशन के जोखिम को कम करता है।
हेज्ड मार्जिन - लॉक किए गए पोजिशन को बनाए रखने के लिए Admiral Markets की मार्जिन आवश्यकताएं।
हॉकिश - आसाऩमौद्रिक नीति अथवा उच्च ब्याज दरों को संदर्भित करता है: डव के उलट।
CFD जटिल इंस्ट्रूमेंट हैं और इनमें लीवरेज की वजह से तेजी से फंड का नुकसान होने का उच्च जोखिम होता है।
✕